नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की टू-व्हीलर्स को खरीदना अब ज्यादा आसान हो गया है। दरअसल, कंपनी ने अपने टू-व्हीलर्स को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध करा दिया है। इसके लिए फ्लिपकार्ट के साथ सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने साझेदारी की है। इन साझेदारी का फायदा देश के 8 राज्यों में मिलेगा। इसमें कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मेघालय और मिजोरम शामिल हैं। वहीं, कंपनी के 8 मॉडल को प्लेटफॉर्म से खरीद पाएंगे। इसमें एवेनिस स्कूटर और जिक्सर, जिक्सर SF, जिक्सर 250, जिक्सर SF 250 और वी-स्ट्रॉम SX जैसे मॉडल शामिल हैं। सुजुकी फ्यूचर में अपने टू-व्हीलर्स के लिए ऑनलाइन बुकिंग सर्विस का विस्तार और अधिक राज्यों में करने की योजना बना रही है। इस कदम का उद्देश्य कंपनी के डिजिटल फुटप्रिंट को मजबूत करना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.