हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। बिजली टीमों पर छापेमारी के दौरान आए दिन आरोप लगते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए निगम स्तर से विजिलेंस थाने को बेब कैमरा उपलब्ध कराया गया है। बिजली छापेमारी के दौरान बेब कैमरा ऑन रहेगा। छापे के दौरान हर गतिविधि कैद करेगा। यदि कैमरा खराब हुआ तो जांच भी बंद होगी। इससे उपभोक्ता व विभाग के बीच में पारदर्शीता आएगी। हाथरस जिले में शहर में 25 तो देहात में पचास प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। बिजली चोरी को ध्यान में रखते हुए लोकल टीमों के साथ विजिलेंस टीमों के द्वारा जिलेभर में छापेमारी की जाती है। शहर में इस साल 25 सौ लोगों पर कार्यवाही की गई है। विजिलेंस व उपभोक्ता के बीच चेकिंग के दौरान आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता है। इस कारण विजिलेंस टीम को कार्यवाही करने में अड़चनें आती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए निगम स्तर से ...