औरैया, जनवरी 16 -- फफूंद, संवाददाता।अछल्दा विकास खंड के कन्हो गांव में अब गरीब बेटियों की शादी के लिए परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा। ग्राम पंचायत ने उनके लिए गांव में बारात घर मुहैया करा दिया है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव ने पंचायत भवन परिसर में नवनिर्मित बारात घर व कामन हाल का फीता काटकर उद्घाटन किया।इसके बाद मजरा गढ़रियन का पुरवा में निर्मित बारात घर का लोकार्पण किया गया। यह लोकार्पण राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ग्राम पंचायत कोठीपुर के प्रधान एडवोकेट अमरेश पाण्डेय एवं डीपीआरओ श्रीकांत यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बारात घर के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं वैवाहिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पंचायत भवन परिसर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.