भागलपुर, फरवरी 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। दिन में हल्की गर्मी का एहसास शुरू हो चुका है। रात में हल्की ठंड का मौसम बदस्तूर जारी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अब रात की ठंड चार दिन की मेहमान रह गई है, फिर मौसम बदलेगा और मौसम सुहाना हो जाएगा। हालांकि अलसुबह में हल्की ठंड का दौर पूरे फरवरी माह तक चलेगा। सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, रात का पारा आया नीचे बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर मंगलवार के दिन को इस सीजन का सबसे गर्म दिन बना दिया तो वहीं रात के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से स...