सीवान, जून 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर किसान व पशुपालकों को सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस योजना के तहत, सरकार बकरी पालन के लिए सब्सिडी, प्रशिक्षण व वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। विभाग के अनुसार, इस योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन करना, गरीबी को कम करना व किसानों की आय को बढ़ाना है। बहरहाल, जिले में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पशुपालन विभाग ने एक नई पहल की है। बकरी व भेड़ पालन के क्षेत्र में यह अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिले के सभी 19 प्रखंडों में बकरी फॉर्म खोलने के लिए इच्छुक लाभुक विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। समेकित बकरी व भेड़ विकास योजना के तहत 23 जून तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.