बांका, फरवरी 3 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में सोमवार से एग्रीस्टेक परियोजना के तहत मिशन मोड में फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप की शुरूआत की गई है। यहां के सभी पंचायतों में छह फरवरी तक विशेष कैंप लगाकर किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की जायेगी। इस बार किसानों का ई-केवाईसी और फॉर्मर रजिस्ट्री करने वाले कृषि विभाग के कर्मियों व हल्का कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एक किसान का ई-केवाईसी पूरा कर फॉर्मर रजिस्ट्री करने वाले कर्मियों को 10 रूपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यहां अब तक महज 68 हजार किसानों का ही फार्मर रज्ट्रिरी हो सका है। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले 42 हजार किसान शामिल हैं। जबकि जिले में रैयत किसानों की संख्या 5 लाख के पार है। यहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.