बदायूं, अप्रैल 15 -- बीते दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर से मौसम गर्म होने लगा है। धीरे-धीरे करके तापमान बढ़ने लगा है तो वहीं गर्मी भी सताने लगी है। आगामी दिनों में गर्मी बेहाल करने वाली है क्योंकि अधिकतम तापमान में एकदम से बढ़ोत्तरी की जायेगी। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट किया गया है। सोमवार को जिले में गर्मी ने जनमानस को सताया है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा है। बीते दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आ गई थी और मौसम में राहत मिली थी। मगर अब फिर से भीषण गर्मी की शुरूआत हो गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा है वहीं आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा। बाकी कल अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहेगा। इसके बाद हर रोज एक-दो डिग्री बढ़ेगा और 45 डिग्री तक तापमान रहेगा। फिलहाल गर्मी जनमानस को बेहाल कर रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.