लखनऊ, नवम्बर 11 -- -स्टांप एवं पंजीयन विभाग ने दर सूची का सरलीकरण किया, नागरिक बिना सहायता स्वयं कर सकेंगे मूल्यांकन -नई दर सूची में नगरीय, अर्द्धनगरीय और ग्रामीण तीन शीर्षकों के अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्राधिकार को 15 श्रेणियों में किया गया विभाजित -अर्द्ध-वाणिज्यिक, कृषक व अकृषक भूखण्डों के मूल्यांकन के लिए एक समान प्रणाली लागू -प्रदेश में दर सूचियों का मानकीकरण पारदर्शिता की हदिशा में बड़ा कदम: रवींद्र जायसवाल लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के स्टांप तथा पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने बताया है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रचलित दर सूचियों में सुधार, सरलीकरण और मानकीकरण के क्रम में एकीकृत दर सूची प्रारूप तैयार किया गया है। इस नई व्यवस्था से अब पूरे प्रदेश में एकरूप, सरल और बोधगम्य दर प्रारूप लागू होगा, जिससे आम न...