जमशेदपुर, फरवरी 17 -- अब पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया गया है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट सेवा को पूरी तरह डिजिटल और तेज गति से बनाने की दिशा में कई अहम बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत आधार कार्ड समेत अन्य सरकारी डिजिटल पहचान पत्रों को सर्वाधिक प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया तेज और सुगम हो सकेगी। विदेश मंत्रालय के अंतर्गत संचालित पासपोर्ट सेवा परियोजना को डिजिटल प्लेटफॉर्म से और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। इसके तहत आवेदक अपने आवश्यक दस्तावेज सीधे डिजि लॉकर से ऑनलाइन साझा कर सकेंगे। इससे न केवल दस्तावेजों की भौतिक प्रतियां जमा कराने की आवश्यकता कम होगी, बल्कि कागजी प्रक्रिया में लगने वाला समय भी बचेगा। नई प्रणाली में आधार कार्ड और अन्य प्रमाणित डिजिटल आईडी के जरिए पहचान और पते का सत्याप...