गिरडीह, अप्रैल 25 -- डुमरी, प्रतिनिधि। रांची से मुंबई जानेवाली साप्ताहिक लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन अब पारसनाथ स्टेशन पर रुकेगी। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पहल पर रेल विभाग ने यह निर्णय लिया है। यह जानकारी भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस ठहराव के लिए वे और जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी दोनों नेता लगातार क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से मांग करते रहे हैं। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के हजारों लोग काम के लिए मुंबई जाते हैं। अब तक उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए गोमो जाना पड़ता था। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। अब पारसनाथ में ठहराव मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। ट्रेन के ठहराव से टैक्सी और मैक्सी चालकों की आमदनी भी बढ़ेगी। भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार और जिला परिषद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.