लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होगी। लोकभवन में होने वाली इस बैठक में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, उद्योग, परिवहन सहित कई विभागों के प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। आवासीय और कृषि भूमि के बाद अब सरकार औद्योगिक और व्यवसायिक संपत्तियों की भी गिफ्ट डीड का तोहफा नये साल में देने जा रही है। अब आवासीय और कृषि की तर्ज पर औद्योगिक व व्यवसायिक संपत्तियों की भी अपनों के नाम पांच हजार रुपये के स्टांप पर रजिस्ट्री हो सकेगी। इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट की हरी झंडी मिल सकती है। वहीं उद्योग विभाग ने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) को लेकर गाइड लाइन तैयार की है। इसकी नियमावली पर भी मंगलवार को कैबिनेट की मुहर लग सकती है। वहीं पीलीभीत में बस स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन दिए जाने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.