पूर्णिया, अप्रैल 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब पांच मई तक वर्षा के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स में ऐसा ही कहा गया है। यह पूर्वानुमान पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल का है। प्री मानसून पीरियड में अत्यधिक वर्षा के आसार नहीं बताए गए हैं लेकिन बिजली की चमक और वज्रपात के साथ-साथ तेज हवा की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार अगले 48 घंटे तक अधिकांश जगहों पर हल्के वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे समय में किसानों को अपना फसल जल्द से जल्द सुरक्षित कर लेना चाहिए। इधर मंगलवार को सुबह से मौसम सुहावना रहा। सीमांचल के कुछ जगहों पर ट्रेस रेन हुई। जिससे मौसम की आद्रता बढ़ी हुई रही। इधर मक्का के किसानों को फसल तैयार करने में काफी परेशानी हो रही है। इस बीच पूर्णिया का अधिकतम तापमान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.