हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 24 -- राजधानी पटना में न्यू कैपिटल एरिया में फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। इस सड़क के बनने से गर्दनीबाग में भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए आवासीय क्षेत्र के निवासियों को काफी सुविधा होगी। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि गर्दनीबाग में चितकोहरा से यारपुर तक फोनलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव है। यह सड़क पथ निर्माण विभाग के माध्यम से बनायी जाएगी। मालूम हो कि गर्दनीबाग के पुराने क्वार्टर की जगह पर नए आवासीय भवन बनाए गए हैं। इनमें राज्य सरकार के मंत्री, जजेज और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अलग-अलग आवासीय परिसर विकसित किए गए हैं।आवासीय क्षेत्र में गैस पाइपलाइन घरेलू गैस की होगी आपूर्ति भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि गर्दनीबाग स्थित सरकारी आवासीय क्षेत्र में बनाए गए भवनों में गैस पाइपलाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.