रामपुर, फरवरी 8 -- रामपुर। विधानसभा क्षेत्रों के एसआईआर में नए नोटिसों ने मतदाताओं की चिंता बढ़ा दी है। ये नोटिस नाम, उम्र संबंधी गलतियों और तार्किक विसंगतियों में पाए गए मतदाताओं को जारी हुए हैं। इन पर सुनवाई के लिए 54 अतिरिक्त एईआरओ तैनात कर दिए गए हैं। दूसरे चरण में 48 हजार ऐसे मतदाता चिह्नित किए गए हैं, जिनके नाम की स्पेलिंग में त्रुटि और माता-पिता की उम्र से मात्र 15 साल या उससे कम का अंतर है। ऐसे में इन्हें तार्किंक विसंगतियों की श्रेणी में रखा गया है और प्रशासन ने इन सभी को नोटिस जारी करने शुरू कर दिया है। वहीं पहले से 87 हजार से अधिक नोटिसों पर सुनवाई चल रही है, जिन्हें मैपिंग न होने की दशा में मतदाताओं को जारी किया गया था। अब ऐसी स्थिति में मतदाताओं के साथ-साथ निर्वाचक अधिकारियों की चिंता भी बढ़ने वाली है। देखा जाए तो अभी तक पुरा...