बलिया, फरवरी 6 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जल जीवन मिशन में सड़कों को खोदे जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जल जीवन मिशन समिति की समीक्षा बैठक में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि पहले सड़क का निर्माण कराया जाए और बाद में उसे खोदकर पानी की पाइपलाइन डाली जाए। जहां भी सड़क निर्माण की योजना हो, वहां पहले जल निगम से समन्वय स्थापित करें। आपसी चर्चा के बाद ही कार्य शुरू किया जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि यदि कहीं सड़क में गड्ढा खोदकर पाइपलाइन डाली गई है, तो वहां तत्काल गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराएं। कहा कि जहां भी सड़क निर्माण प्रस्तावित नहीं है, वहां पहले पाइपलाइन बिछाई जाए। साथ ही जिन स्थानों पर जल जीवन मिशन के तहत ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.