जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। डिमना चौक से पार्टी की ओर जाने वाली सड़क पर अब टैंकर से पानी नहीं छिड़का जा रहा है जिसके कारण खूब धूल उड़ रही है और आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जबकि उपायुक्त ने यह निर्देशित किया था कि नियमित रूप से टैंकर से पानी छिड़काया जाए ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो। कुछ दिनों तक तो पानी छिड़का गया लेकिन अब नहीं छिड़का जा रहा है जबकि सड़क पहले से और अधिक खराब होती जा रही है। अब सड़क पर पानी का छिड़काव हो रहा है या नहीं इसका किसी के द्वारा निरीक्षण भी नहीं किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...