सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रही पेयजल योजनाओं के बेहतर संचालन और रख-रखाव को लेकर जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभागीय आदेश के बाद, अब जिले की कुल 16 प्रमुख जलापूर्ति योजनाओं को संबंधित नगर पंचायतों को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गौर करने वाली बात है कि जिला लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा जिला पदाधिकारी को लिखे पत्र के अनुसार, इन योजनाओं का पांच वर्ष का मरम्मत और रख-रखाव कार्य संवेदक द्वारा पूरा कर लिया गया है। बिहार सरकार के नए दिशा-निर्देशों के तहत, शहरी क्षेत्रों और नए परिसीमन में आए नगर निकायों की जलापूर्ति का जिम्मा अब सीधे नगर निकाय व नगर पंचायत का होगा। गौर करने वाली बात है कि विभाग के प्रधान सचिव...