बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। बीते 12 दिसंबर को अतिक्रमण मुक्ति अभियान को लेकर गढ़पुरा प्रखंड सभागार में एसडीएम बखरी सन्नी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में बैठक की गई थी जिसमें जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं नागरिक शामिल हुए थे। सभी लोगों ने बारी-बारी से इस समस्या का निदान के बारे में बातें रखी थी। बैठक में एसडीएम ने बताया था कि 15 दिसंबर से 25 गढ़पुरा बाजार का मापी होना तय हुआ था। लेकिन, ठंड अधिक बढ़ जाने का कारण इसमें थोड़ा विलंब हो गया। इस संदर्भ में एसडीएम ने बताया कि अत्यधिक ठंड बढ़ जाने के कारण डीएम श्रीकांत शास्त्री ने निर्देश दिया कि इतने ठंड में अगर तोड़फोड़ होता है तो लोगों का आश्रय टूटेगा और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ेगा। मालूम हो बिहार के मौसम विभाग ने अभी शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। जैसे ही ये शीतलहर समाप...