बांदा, दिसम्बर 17 -- बांदा, संवाददाता। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) का संशोधित कार्यक्रम घोषित किया है। 11 दिसंबर से चल रहे अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियां अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। नाम, पता, आयु, अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर करने का काम भी किया जा रहा है। कोई भी अनर्ह मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में विद्यमान न रहे यह कार्य भी तेजी से हो रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि एसआईआर प्रपत्र में आवश्यक सूचना भरने के बाद बीएलओ उन्हें डाउनलोड कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...