प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में आने-जाने से रेलवे को अनुमान से अधिक ट्रेनों का संचालन करना पड़ा। 13 हजार की जगह 17 हजार ट्रेनें चलानी पड़ी थीं। इसे देखते हुए रेलवे के अधिकारी अगले कुम्भ और महाकुम्भ की तैयारी में अभी से जुट गए हैं। इसी के तहत नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर चौथी लाइन तैयार करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रयागराज से दिल्ली-हावड़ा रूट पर दो रेल लाइन हैं। तीसरी लाइन का कुछ जगहों पर काम चल रहा है। प्रयागराज जंक्शन से सूबेदारगंज तक तीसरी लाइन का काम पूरा हो चुका है। बमरौली से पनकी तक और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज तक का काम बाकी है। वहीं दिल्ली से अलीगढ़ तक 106.15 किमी तीसरी लाइन का कार्य पूरा है। इसके अलावा पनकी से भौपुर के बीच 11.38 किमी तीसरी ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.