बेगुसराय, मार्च 29 -- बरौनी। रेलवे में टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव के कारण अब यात्रा की तारीख से सिर्फ 60 दिन यानी दो महीने पहले ही यात्री को रिजर्वेशन कराने की सुविधा मिल रही है। पहले यात्री 120 दिन यानी चार महीने पहले ही रिज़र्वेशन टिकट बुक कर लेते थे। नतीजतन आज भी कई यात्री पुराने नियम के तहत ही टिकट बुक कराने रिज़र्वेशन कार्यालय पहुंचते हैं जिन्हें मायूसी हाथ लग रही है। जानकारी के मुताबिक 1 नवंबर 2024 से भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग की समय सीमा को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है। रेलवे की इस व्यवस्था से टिकट दलालों पर काफी हद तक अंकुश लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.