आगरा, अक्टूबर 27 -- डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने दो दिन तक विलंब शुल्क लेने के बाद अब परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय बैच बनाने के लिए प्रति छात्र 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया गया था। अब विवि ने फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को दो नवंबर कर दिया है। बता दें कि संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं विवि कराएगा। विवि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर के दूसरे सप्ताह में कराने की तैयारी कर रहा है। स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक और परास्नातक के लगभग दो लाख छात्रों के परीक्षा फॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.