बागेश्वर, मई 26 -- - सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची गांव दो ट्रैप कैमरे लगाए कांडा। माणा कभड़ा, भेटा के बाद अब गुलदार नरगोली के देवलेत राजस्व गांव में धमक गया। ग्रामीणों ने दिन-दहाड़े गुलदार को गांव में देखा तो वह दहशत में आ गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। दो ट्रैप कैमरे लगाए। साथ ही गांव में गश्त बढ़ा दी है। मालूम हो कि इसी गांव से लगे औलानी गांव में एक वर्ष पूर्व मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया था निवाला। एक महीने पहले माणा कभड़ा गांव में चार वर्षीय मासूम नैतिक को कभी गुलदार ने निवाला बनाया। घटना के बाद से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गुलदार कैद नहीं हुआ। गुलदार तब से सिमालय, भेटा गांव में लगातार दिख रहा है। रविवार को गुलदार दिन-दहाड़े देवलेत गांव में धमक गया। इसकी सूचना ग्र...