बेगुसराय, अगस्त 20 -- बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा सहरसा व अमृतसर के बीच चलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस का ठहराव नई दिल्ली के बजाए दिल्ली स्टेशन पर दिया गया है। अब अमृतसर से खुलने वाली अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस आर्दश नगर दिल्ली, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज व साहिबाबाद मार्ग के बजाए आर्दश नगर दिल्ली, शाहदरा व साहिबाबाद के रास्ते चल रही है। यह ट्रेन नई दिल्ली के बजाए दिल्ली स्टेशन पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह सहरसा से खुलने वाली सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस नई दिल्ली के बजाए दिल्ली स्टेशन पर रुकनी शुरू हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.