गाजीपुर, दिसम्बर 18 -- गाजीपुर। भीषण ठंड को देखते हुए जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। गुरुवार को अविनाश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ठंड और कोहरे को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्डों (बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई व आईसीएसई) के विद्यालयों का संचालन सुबह 10 बजे से तीन बजे तक किया जाएगा। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि नौ बजे से दो बजे कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय चलते थे, लेकिन उच्चाधिकारी के निर्देश पर ठंड को देखते हुए दस से तीन बजे खुलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...