संभल, जून 24 -- हयातनगर क्षेत्र में बहजोई मार्ग स्थित याकूब अली शाह चिश्ती दरगाह को मुख्य स्थान से जैक के सहारे खिसकाने का कार्य मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दरगाह को उसके मुख्य स्थान से साइड में खिसकाने का काम स्ट्रक्चर व जैक और लोहे के मजबूत एंगलों के साथ रेलिंग की मदद से पूरा किया। अब दरगाह को सड़क के किनारे से पीछे शिफ्ट करने के लिए स्ट्रक्चर बनाने का कार्य शुरू होगा। संभल-बहजोई मार्ग स्थित दरगाह सड़क के चौड़ीकरण में बाधक बन रही थी। प्रशासनिक सहमति और मस्जिद कमेटी के सहयोग से अब इसे करीब 30 फीट पीछे खिसकाया जा रहा है। जटिल और संवेदनशील कार्य में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुशल कारीगर और इंजीनियरों की टीम लगी हुई है, जो निरंतर कार्य की निगरानी कर रही है और चार इंजीनियर भी देखरेख कर रहे हैं, ताकि दरगाह को किसी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.