नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने वर्क-फ्रॉम-होम (WFH) ऑप्शन को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को सप्ताह में पांच दिन ऑफिस लौटने के लिए कहा है। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने अपने कर्मचारियों को 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान घर से काम करने की सुविधा दी थी।कोरोना काल से है लागू मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक WFH पॉलिसी 2020 से कई वर्षों तक लागू रही, लेकिन फ्लिपकार्ट ने इसे चरणों में वापस लेना शुरू कर दिया। कंपनी ने सबसे पहले वरिष्ठ कर्मचारियों को नियमित रूप से ऑफिस आकर काम करने के लिए कहा। फ्लिपकार्ट के एक कर्मचारी ने मनीकंट्रोल को बताया कि अब सभी तरह के कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन ऑफिस से काम करना है।क्या कहा कंपनी के प्रवक्ता ने फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने मनीकंट्रोल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.