पटना, फरवरी 16 -- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। जिसमें बिहार के भी 9 लोगों की जान गई है। इस घटना पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दुख जताते हुए प्रशासन की विफलता करार दिया है। उन्होने कहा कि पहले तो आप की सरकार थी, लेकिन अब तो डबल इंजन की सरकार है, फिर कैसे इतनी बड़ी घटना घट गई। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होते हुए दिल्ली जैसे शहर में इस तरह की घटना होना, बड़ा ही दुखदायी और चिंताजनक है। भारत सरकार को इसकी तुरंत जांच करनी चाहिए, और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होने कहा कि इस मामले में प्रशासन पूरी तरह फेल रहा है। प्रशासन नाम की कोई चीज ही नहीं है। इससे पहले आरजेडी चीफ लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने दिल्ली भगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.