संतकबीरनगर, मार्च 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मार्ग दुर्घटना में लोगों की जान चली जा रही है। इसको लेकर अब परिवहन विभाग सख्त हो गया है। अब वाहन चलाने में नियमों की अनदेखी करने पर तीन बार चालान होने पर वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। ऐसे में वाहनों को चलाने वालों लोगों को सावधान होने की आवश्यकता है ताकि उनके लाइसेंस निरस्त न हो सके। यातायात नियमों की अनदेखी करने के कारण आए दिन लोग वाहन दुर्घटनाओं की शिकार हो रहे हैं। जिसमें लोगों की जान भी चली जा रही है। परिवहन विभाग के आंकड़े के अनुसार यदि इन हादसों के बारे में जानकारी ली जाए तो सबसे अधिक वाहन चलाने में यातायात नियमों की अनदेखी करने की बात सामने आती है। साथ ही लोग शराब के नशे में वाहन चलते हैं। इतना ही नहीं अधिकांश लोग तो ओवर स्पीड भी चलाते हैं। जिससे कि वे या तो स्वयं किसी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.