नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के निर्वासन के आदेश के बाद अब तक 786 पाकिस्तानी नागरिकों का निर्वासन किया जा चुका है। वहीं 1465 भारतीय भी स्वदेश लौट आए हैं। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए 27 अप्रैल तक का समय दिया था जबकि मेडिकल वीजा पर भारत आए लोगों को 29 अप्रैल तक अपने देश लौटने के लिए कहा गया था। बीते छह दिन में विभिन्न क्षेत्रों से कुल 786 पाकिस्तानी नागरिकों ने भारत छोड़ा जिनमें 55 राजदूत व उनके संबंधी और स्टाफ सहित पाकिस्तानी वीजा पर आए 8 भारतीय भी शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान में रह रहे 25 भारतीय राजदूत व अधिकारियों के साथ ही लंबी अवधि के भारतीय वीजा वाले 151 पाकिस्तानी नागरिक भारत लौट आए हैं। पाकिस्तान से भारत लौटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.