देवघर, जनवरी 31 -- देवघर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल सभागार में विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस मनाया गया। उपविकास आयुक्त नवीन कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। उसमें सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार यादव, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. मनोज गुप्ता, जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. संचयन और विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, उसके बाद जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार यादव ने उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि उष्णकटिबंधीय देशों में रहने वाले कमजोर वर्गों पर इन बीमारियों का ज्यादा प्रभाव पड़ता है। उष्णकटिबंधीय इलाके ऐसे होते हैं जहां गर्मी, वर्षा और आद्रता से इन रोगों का प्रसार होता है। डॉ. यादव ने बताया कि अब तक 47 उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.