उरई, जनवरी 2 -- उरई। जिले में धान की खरीद अंतिम चरण में है। इस बार लक्ष्य से काफी अधिक बंपर खरीद हुई है और अब इक्का दुक्का ही ट्रैक्टर केंद्र पर पहुंच रहे हैं इससे अब किसानों को भी कोई परेशानी नहीं है। जिले में एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू की गई थी। पूर्व के वर्षों में धान खरीद शून्य होने से इस बार शासन द्वारा महज 50 एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और केंद्रों की संख्या भी घटा दी थी। इस बार केवल जालौन में एक केंद्र खोला गया था लेकिन अब जिले में बढ़े धान के रकवे को देखते हुए रिकॉर्ड पैदावार हुई और बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर धान लेकर पहुंचे। हालांकि शुरू में केंद्र पर रहीं अव्यवस्थाओं के चलते बड़ी संख्या में किसानों ने व्यापारियों की आढ़तों पर भी खूब धान खपाया। इसके बाद भी सरकारी क्रय केंद्र पर पचास एमटी के सापेक्ष 444 एमटी धान ...