अंजनी कुमार मिश्र, मार्च 26 -- बिहार की राजधानी पटना में बंदरों के आतंक से लगभग एक दर्जन मोहल्लों में घरों में रह रहे लोग पिंजरे में कैद हो रहे हैं। छत से लेकर बालकनी तक लोहे के जाल से घिर गया है। पटना सिटी इलाके में बंदरों के हमले से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 100 से अधिक लोग जख्मी भी हुए हैं। गुरु गोविंद सिंहजी के 350वें प्रकाश पर्व के पहले वन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा गया था, पर हकीकत यह है कि अब बंदरों की संख्या पांच गुणी बढ़ गई है। बंदरों की बढ़ती संख्या ने कई मोहल्लों में लोगों को छत पर चढ़ना मुश्किल कर रखा है। वहीं सब्जी मंडी से फल, सब्जी या अन्य खाद्य पदार्थ लेकर लौटना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालु भी हो रहे बंदरों का शिकार पलक झपकते डब्बा गायब की तर्ज पर बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.