वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी, हिटी। पीएम सूर्यघर योजना में वाराणसी मंडल को देश में अव्वल बनाने को मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार और एनर्जी एक्सपर्ट रविकांत मिश्र रविवार को दस दिनी प्रवास पर काशी पहुंचे। उन्होंने पहले दिन विकास भवन में सोलर पंप के लाभार्थियों, बिजली विभाग के अधिकारियों और वेंडर्स के साथ बैठक कर परियोजना का फीडबैक लिया। बिजली और नेडा के अधिकारियों ने बताया कि पीएम सूर्यघर योजना में मार्च-2027 तक 51 हजार घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाना है। अब तक 28,366 घरों में सोलर सिस्टम लगा दिया गया है। कृषि विभाग ने सोलर पम्प योजना की प्रगति की जानकारी दी। सोलर रूफटॉप के लाभार्थियों ने बताया कि सोलर से बिजली बिल में काफी कमी आई है और किसी प्रकार का मेंटेनेंस भी नहीं है। उन्होंने ठंड में सौर ऊर्जा की उत्पादकता प्रभावित होने से अवगत कराय...