बहराइच, दिसम्बर 12 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में वर्ष 2021 से अब तक सात अभियुक्तों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। इनमें दुष्कर्म और पाक्सो मामले में चार को फांसी की सजा सुनाई गई है। तीन मासूम बच्चों और उनकी मां की हत्या में दो को फांसी की सजा सुनाई गई। सातवीं फांसी की सजा महराजगंज बवाल में दोषसिद्ध सरफराज को फांसी हुई है। पहली फांसी की सजा 16 अगस्त 2021, दूसरी अक्तूबर 2021, तीसरी दिसम्बर 2021 को सुनाई गई। जबकि चौथी फांसी सजा जून 2023 को सुनाई गई। इसके बाद पाक्सो में ही अब तक चार दोषसिद्ध अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। पूर्व डीजीसी व अब विशेष शासकीय अधिवक्ता संत प्रताप सिंह, उनके सहयोगी विशेष अभियोजक पाक्सो संतोष कुमार सिंह बताते हैं कि 2021 से अब तक पाक्सो मामले में चार फांसी की सजा सुनाई गई है। आपराधिक यानि हत्या मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.