सिद्धार्थ, जनवरी 6 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। रविवार को छत पर पूजा करने गई एक महिला को बंदरों के झुंड ने दौड़ा लिया तो बचने के लिए वह भागी और इस बीच वह गिर गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव की रहने वाली महिला बिंदू (60) पत्नी रामयज्ञ रविवार को अपने घर की छत पर पूजा करने गई थी। वह छत पर पहुंची तो बंदरों का झुंड बैठा हुआ था। महिला को देखते ही बंदरों ने काटने के लिए दौड़ा लिया। बचने के लिए भागी महिला और गिर पड़ी इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई थी। परिजन जब तक भाग कर पहुंचे तब तक गिरी महिला कोमा में जा चुकी थी। परिजन सीएचसी बेंवा ले गए थे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदरों के आतंक से जिले की पहली मौत है। बंदरों ने कई लोगों किया है घायल इससे पहले बंदरों ने जाने कितने लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.