उन्नाव, मार्च 25 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले में तय समय में फार्मर रजिस्ट्री के पूरे कराने के दावे फिलहाल नाकाम दिख रहे है। 4.39 लाख किसानों में अब तक फार्मर रजिस्ट्री कराने वालों का फीसदी महज 42.3 फीसदी पहुंचा है। फार्मर रजिस्ट्री में पुरवा अव्वल और सफीपुर सबसे नीचे है। प्रदेश में जनपद 54 वें स्थान पर है। रजिस्ट्री की कवायद को पूरा करने में राजस्व, कृषि, ग्राम विकास समेत विभिन्न विभाग इस काम में लगे हैं। अब महज 7 दिन शेष रह गए हैं। इन दिनों में 58 प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा होना फिलहाल आसान नहीं दिख रहा है। हालांकि जिम्मेदार अधिकारी इसे पूरा करने के लिए किसानों को जागरूक करने के साथ ही पीएम सम्मान निधि से हाथ धोने का डर भी दिखा रहे हैं। जनसेवा केंद्र से लेकर कृषि रक्षा इकाई, बीज भंडार पर पंजीयन की सुविधा भी दी गई है। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.