मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फरवरी माह के 13 दिन बीत चुके हैं। अब तक यह माह शुष्क ही बीता है। इससे दिन और रात के तापमान में अंतर कम नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन में रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि मौसम शुष्क ही रहेगा। छिटपुट बादल छा सकते हैं। इस बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.6 व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। फरवरी में अब तक अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इससे दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास जारी है। कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि 12 फरवरी को सबसे अधिक तापमान 26.9 दर्ज हुआ, जबकि दो फरवरी को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री था। इस माह 13 दिनों में अधिकतम पारा 22 ...