सुल्तानपुर, फरवरी 15 -- सुलतानपुर। जिले के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए रोजाना 70 से 80 स्थानों पर कृषि विभाग के कर्मियों की ओर से कैम्प लगाया जा रहा है, लेकिन प्रगति में तेजी नही आ पा रही है। जिले में अब तक तीन लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है। कैम्प कराने वाले कर्मियों की माने तो खतौनी का त्रुटिपूर्ण डाटा व खतौनी में नाम का निर्धारण की समस्या व बाहर रहने वाले किसानों की ओटीपी नहीं मिलने से फार्मर रजिस्ट्री करने में समस्या हो रही है। शासन ने जिले में पांच लाख 26 हजार 6658 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों का नाम भी शामिल है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए कैम्प का आयोजन व अभियान चलाया गया, लेकिन इसके बाद भी लगभग तीन लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो ...