छपरा, दिसम्बर 23 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को धान खरीदारी को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, डीएम एसएफसी सहित टास्क फोर्स के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य जिले में धान खरीद प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा करना और इसमें तेजी लाना रहा। बैठक में बताया गया कि सारण जिले के लिए वर्ष 2024-25 में कुल 94,777 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक जिले में लगभग 12,740 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की जा चुकी है। इस वर्ष धान खरीद के लिए जिले में 254 पैक्स एवं 11 व्यापार मंडलों का चयन किया गया है। धान खरीद प्रक्रिया में किसानों की भागीदारी पर चर्चा करते हुए बताया गया कि जिले में कुल 25,821 किसानो...