गुरुग्राम, अगस्त 31 -- गुरुग्राम नगर निगम ने बकाया संपत्ति कर वसूलने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। जिन लोगों पर पांच लाख से अधिक का बकाया है, उन्हें दूसरा नोटिस जारी किया गया है। निगम ने चेतावनी दी है कि नोटिस के बाद भी अगर कर जमा नहीं कराया गया तो अगले सप्ताह से संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। निगम के आंकड़ों के मुताबिक, शहर में एक लाख से अधिक का बकाया रखने वाले 29,191 संपत्तिकर डिफॉल्टर हैं, जिन पर कुल 291.91 करोड़ का बकाया है। इस वसूली में देरी के कारण निगम का खजाना खाली हो रहा है। निगम के पास फिलहाल सिर्फ 450 करोड़ बचे हैं, जबकि निगम का सालाना खर्च इस राशि का दोगुना है। अगर यही स्थिति बनी रही तो कर्मचारियों के वेतन में भी दिक्कत आ सकती है।कर वसूली में आई गिरावट इस वित्तीय वर्ष में गुरुग्राम नगर निगम में टैक्स वसूली में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.