मऊ, दिसम्बर 11 -- मऊ, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण यानि एसआईआर के तहत नए सिरे से मतदाता सूची बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में ऐसे मतदाता जिनका न 2003 की नामावली में नाम है और न ही वर्तमान सूची में, इनमें ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। इनका कहना कि हमारा नाम कैसे सूची में दर्ज होगा। वहीं एसआईआर कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बुधवार की सुबह 11 बजे तक जनपद की चारों विधानसभा में 84 फीसदी से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं जिला प्रशासन का दावा है कि शेष बचे 16 फीसदी कार्य को गुरुवार की सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा। इस बीच ग्रामीणांचलों के तमाम मतदाता 2003 की निर्वाचक नामावली खोजने में परेशान हैं। वहीं नव विवाहित महिलाओं का 2003 का डेटा मायके से सम्बंधित होने के कारण फोन के माध्यम से डेटा पूछने में परेशान हो रही हैं। बीएलओ भी ...