बदायूं, जुलाई 9 -- बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह से जुड़कर कार्य करने वाली महिलाएं अब कंडक्टरी कर रही हैं। बदायूं डिपो के लिए नौ महिला कंडक्टर मिल गई हैं, वहीं अभी छह और भी महिला कंडक्टर मिलना बाकी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए रोजगार मुहैया करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न नौकरियों में भी शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। बीते दिनों परिवहन निगम द्वारा की गई महिला कंडक्टरों की भर्ती में भी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के लिए अतिरिक्त लाभ दिया गया। निगम मुख्यालय से मेरिट के आधार पर चयन सूची जारी की जा चुकी है। इसके बाद से चयनित महिला कंडक्टरों के लिए संबंधित डिपो में भेजा जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.