भागलपुर, फरवरी 10 -- प्रखंड में पैक्सों द्वारा किसानों से धान क्रय की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है। प्रखंड के कुल 20 पैक्सों में से केवल नौ पैक्स द्वारा ही धान क्रय किया जा रहा है। बीसीओ रंजीत लाल ने बताया कि अब तक 401 किसानों से कुल 18,824 क्विंटल धान का क्रय हो सका है। प्रखंड का निर्धारित लक्ष्य 34,150.58 क्विंटल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...