आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर की तंग गलियों के साथ ही आसपास के इलाकों में आग लगने पर अब आसानी से काबू पाया जा सकेगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की बुलेट मौके पर पहुंच जाएगी। तंग जगहों पर आग बुझाने के लिए दो बुलेट को फायर ब्रिगेड के बेड़े में शामिल किया गया है। दोनों 30 लीटर पानी के साथ ही हाई प्रेशर से आग पर काबू पाएंगी। इसके साथ ही आग की घटनाओं से निपटने के लिए फायर क्विक रिस्पांस वैन भी रहेगी। यह छोटी और तेज रफ्तार से चलने वाली वैन है। आपातकालीन वाहनों की अपेक्षा इसका रिस्पांस समय कम होता है। यह वैन पानी और फोम से आग पर काबू पाएगी। जिले में गर्मी के दिनों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहर में भी आग लग जाती है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तरफ से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता है। शहर की तंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.