प्रयागराज, अगस्त 31 -- प्रयागराज। घर-घर कूड़ा कलेक्शन की तरह अब शहर की डेयरियों से गोबर लेने की नगर निगम तैयारी कर रहा है। इसके लिए नगर निगम के पशुधन विभाग सोमवार को शहर के पशुपालकों के साथ बैठक करेगा। पशुपालकों को बताया जाएगा कि उनकी डेयरियों पर गोबर लेने के लिए नगर निगम का वाहन जाएगा। इसके बदले पशुपालकों को शुल्क भी देना पड़ सकता है। सड़कों किनारे और नालों में गोबर बहाया जा रहा है। इससे शहर में प्रदूषण बढ़ रहा है। नाले चोक हो रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने पशुधन अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज को घर-घर कूड़ा कलेक्शन की तरह डेयरियों से गोबर लेने का निर्देश दिया था। महापौर ने पशुधन अधिकारी से कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने यह तरीका अपनाया और यह सफल रहा है। पशुधन अधिकारी ने आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ...