दरभंगा, मार्च 21 -- दरभंगा। डीएमसीएच का नशामुक्ति केंद्र अब अस्पताल प्रशासन के सीधे कंट्रोल में रहेगा। गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार और डीएमसीएच उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार के बीच फोन पर हुई वार्ता के दौरान यह निर्णय लिया गया। नशामुक्ति केंद्र में कुव्यवस्था को लेकर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान के गुरुवार के अंक में 'सिर्फ एक वार्ड अटेंडेंट के भरोसे डीएमसीएच का नशामुक्ति केंद्र हेडिंग से खबर छापी थी। छपी खबर का संज्ञान अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी ने लेते हुए उपाधीक्षक को निरीक्षण के लिए वहां भेजा। खबर छपने पर चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और कर्मी ड्यूटी पर तैनात पाए गए। वहां का जायजा लेने के बाद उपाधीक्षक ने सिविल सर्जन से संपर्क साधा। उपाधीक्षक ने बताया कि वार्ता के दौरान निर्णय लिया गया कि वहां तैनात चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, काउंसलर और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.