लखनऊ, जनवरी 21 -- अब केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को गुलाबी पर्चे पर इलाज मिलेगा। अभी तक पीले पर्चे पर मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा था। लेकिन ओपीडी व ट्रॉमा के पर्चे के रंग एक समान होने से बहुत दिक्कत होती थी। कई बार मरीज ओपीडी से पर्चा बनवाने के बाद इमरजेंसी में इलाज के लिए आ जाते थे। ओपीडी मरीज के ट्रॉमा में आने से अव्यवस्था बढ़ जाती है। इन्हीं दिक्कतों को दूर करने के लिए पर्चे के रंग में तब्दीली की जा रही है। ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीजों को 24 घंटे इलाज मुहैया कराया जा रहा है। प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज इमरजेंसी में आ रहे हैं। इन मरीजों का पर्चा मुफ्त बनाया जा रहा है। ट्रॉमा में 400 बेड हैं। ज्यादातर बेड हमेशा भरे रहते हैं। यहां की व्यवस्थाओं में सुधार के बावत पर्चे का रंग पीले के बजाए गुलाबी किया जा रहा है। ट्रॉमा सीएमएस ...