लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अब ट्रैक्टर पर सवार होकर वन कर्मी पेट्रोलिंग के कार्य को अंजाम देंगे। इसको लेकर वन विभाग ने चार ट्रैक्टर भी उपलब्ध करा दिए हैं। ट्रैक्टर के सहारे कर्मी जंगल के कच्चे रास्तों और पानी भराव के बीच भी आसानी से पेट्रोलिंग कर सकेंगे। बता दें कि बारिश के सीजन में जंगल व उसमें रहने वाले वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए साइकिल, बाइक व चौपहिया वाहनों से गश्त किया करते थे। लेकिन जंगल के कच्चे रास्तों और बारिश में जलभराव और कीचड़ के दौरान वन कर्मियों को पेट्रोलिंग में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वन कर्मियों की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए विभाग ने अब पेट्रोलिंग के लिए चार ट्रैक्टर उपलब्ध करा दिए हैं जिस पर सवार होकर वन कर्मी बारिश के सीजन में भी आसानी से पेट्रोलिंग कर सकेंगे। जानकारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.