चक्रधरपुर, जून 16 -- चक्रधरपुर रेल मंडल के एलिफेंट कॉरिडोर में हाथियों को ट्रेन की टक्कर से बचाने से का रविवार को ट्रायल किया गया। एआई एलिफेंट इंट्रूशन डिटेक्शन सिस्टम से हाथियों को रोका जाएगा। 17 करोड़ की इस योजना में आठ में से तीन कंपनियों ने ट्रायल दिया। यह ट्रायल सफल रहा। देर शाम तक चले ट्रायल में उस कंपनी की घोषणा नहीं की गई है, जिसे इस योजना का जिम्मा सौंपा जाएगा।कई कंपनियों ने दिया ट्रायल चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित पोल संख्या 309 परिसर में इस ट्रायल में नोएडा, मुंबई और कोलकाता की कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए। तीनों कंपनियों ने कई चरण में सिलसिलेवार ढंग से अपनी प्रस्तुति दी। डीआरएम तरुण हुरिया, सीनियर डीएसटीई एन एम दास, सीएसटीई प्रोजेक्ट बी के पटेल, डिप्टी सीएसटीई प्रोजेक्ट सहित मंडल के बड़ी संख्या में विभगीय इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.